शासकीय जमीन की खुली लूट! चैतमा में अवैध कब्जों का तांडव, शिकायतों के बाद भी राजस्व विभाग मौन

समाचार – ज्ञान शंकर तिवारी

कोरबा जिले के पाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चैतमा में शासकीय भूमि पर खुलेआम हो रहे अवैध कब्जों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि राजस्व की बेशकीमती सरकारी जमीन पर न सिर्फ कब्जा किया जा रहा है, बल्कि बेखौफ तरीके से उस पर मकान खड़े कर उन्हें बेचा भी जा रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शिकायतों के बावजूद न ग्राम पंचायत इसे रोक पा रही है और न ही राजस्व विभाग कोई ठोस कार्रवाई करता नजर आ रहा है।मामला शासकीय भूमि खसरा नंबर 76/1क, रकबा 17.3590 हेक्टेयर से जुड़ा है, जहां इन दिनों अवैध रूप से मकान निर्माण किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार उक्त भूमि को पहले बेलतरा निवासी द्वारा कथित रूप से खरीदा गया और बाद में उसे तीसरे व्यक्ति को बेचकर कब्जा दे दिया गया। इसके बाद रातों-रात निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। ग्राम सरपंच द्वारा मौके पर पहुंचकर निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए, इसके बावजूद अवैध निर्माण लगातार जारी है, जिससे स्पष्ट है कि कब्जाधारियों को प्रशासन का कोई भय नहीं है।यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ग्राम पंचायत चैतमा में शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर पंचायत और जागरूक नागरिकों ने तहसीलदार पाली को लिखित शिकायतें की थीं, लेकिन कार्रवाई के अभाव में निर्माण पूरा हो गया। यही वजह है कि अब अवैध कब्जाधारी और भी निडर होकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे बेच रहे हैं, जबकि पंचायत और राजस्व विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं।स्थिति इतनी गंभीर है कि केवल एक खसरा नंबर ही नहीं, बल्कि शासकीय भवनों के लिए आरक्षित भूमि, देवस्थल की जमीन और यहां तक कि वन विभाग के लिए आरक्षित भूमि पर भी कब्जा कर उसे बेचे जाने के आरोप सामने आए हैं। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में ग्राम पंचायत चैतमा में एक इंच भी शासकीय भूमि शेष नहीं बचेगी।गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व कलेक्टर कोरबा द्वारा आदेश जारी किया गया था कि सभी शासकीय भूमियों पर खसरा नंबर और रकबा दर्शाते हुए सूचना बोर्ड लगाए जाएं, ताकि जमीन की पहचान स्पष्ट हो सके। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज तक एक भी शासकीय भूमि पर ऐसा बोर्ड नहीं लगाया गया। यदि यह बोर्ड लगाए जाते, तो शायद अवैध कब्जों पर अंकुश लगाया जा सकता था।अब सवाल यह उठता है कि आखिर राजस्व विभाग किसके दबाव में चुप्पी साधे बैठा है। शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होना विभागीय भूमिका को संदिग्ध बनाता है। ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शासकीय भूमि को बचाया जा सके और प्रशासन की साख बनी रहे।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!