अमर शहीद हेमूकालाणी का 83वां बलिदान दिवस 21 जनवरी को, सिंधी पंचायत कोरबा करेगी श्रद्धापूर्वक आयोजन

कोरबा | अमर शहीद हेमूकालाणी जी का 83वां बलिदान दिवस 21 जनवरी 2026, बुधवार को पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। अंग्रेजों की गुलामी से भारतमाता को मुक्त कराने के लिए देश के अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी, उन्हीं में अविभाजित भारत के सिंध प्रांत के अमर शहीद हेमूकालाणी जी का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। अल्पायु में ही उन्होंने हंसते-हंसते मां भारती के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जो आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री चंदन दास कोटवानी एवं सचिव श्री नरेश कुमार जगवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जनवरी, बुधवार को सिंधु भवन, रानी रोड कोरबा स्थित शहीद हेमूकालाणी द्वार के समीप सुबह 11 बजे अमर शहीद के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर सिंधी समाज सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं देशभक्तजन उपस्थित रहेंगे।सिंधी पंचायत द्वारा नगर के सर्वसमाज के नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर अमर शहीद हेमूकालाणी जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करें और उनके बलिदान को स्मरण करते हुए देशभक्ति का परिचय दें।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!