कोरबा में हैवानियत की हद ! 13 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

कोरबा, 16 जनवरी । जिले के दीपका क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दीपका थाना अंतर्गत नागिन झोरखी इलाके में घर में अकेली रह रही 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची की अज्ञात हमलावर द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है।मृतका की पहचान रानू साहू (13 वर्ष), पिता रामकुमार साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य किसी कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। शाम लगभग 7 बजे जब परिजन वापस लौटे तो उन्होंने बच्ची को घर के भीतर खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह दृश्य देखते ही परिजन बदहवास हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद तत्काल दीपका पुलिस को सूचना दी गई।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात आरोपी ने बच्ची के सिर पर किसी भारी वस्तु से जोरदार हमला किया था। हमले से सिर बुरी तरह कुचल गया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की निर्ममता ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।घटना की जानकारी मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों तथा आरोपी की तलाश में हर एंगल से जांच की जा रही है। इस नृशंस हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!