उरगा की दो राइस मिलों में भौतिक सत्यापन: 11,373 बोरी धान कम पाए जाने पर कार्रवाई, मिलें सील

कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार गुरुवार को तहसीलदार कोरबा, अतिरिक्त तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक और हल्का पटवारी की संयुक्त टीम ने उरगा स्थित बजरंग राइस मिल और धनेश राइस मिल में धान का भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान यह पाया गया कि बजरंग राइस मिल द्वारा वर्ष 2025-26 में 26,570 क्विंटल अर्थात 66,425 बोरी और धनेश राइस मिल द्वारा 6,080 क्विंटल अर्थात 15,200 बोरी धान का उठाव किया गया था। इस प्रकार दोनों मिलों द्वारा कुल 79,625 बोरी धान प्राप्त किया जाना दर्ज था, जबकि सत्यापन में केवल 68,252 बोरी धान ही उपलब्ध पाया गया। इस आधार पर लगभग 11,373 बोरी धान कम होने की पुष्टि हुई।
अनियमितता सामने आने पर उपलब्ध धान को जब्त करते हुए संचालक के सुपुर्द कर दिया गया। नए धान का कस्टम मिलिंग कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुआ है, वहीं पुराने धान की मिलिंग कर तैयार चावल एफसीआई को जमा करने की प्रक्रिया जारी है। आगे की विस्तृत जांच पूर्ण होने तक खाद्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दोनों राइस मिलों को सील कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले और खाद्य अधिकारी घनश्याम कंवर उपस्थित रहे।
इसी क्रम मे 15 जनवरी 2026 को मनोकामना राइस मिल परिसर में खाद्य अधिकारी जी. एस. कंवर, तहसीलदार  विष्णु पैकरा और खाद्य निरीक्षक संतोष कंवर द्वारा धान रीसाइक्लिंग के उद्देश्य से समिति के लिए भेजे जा रहे 100 कट्टी धान को ट्रैक्टर सहित जब्त किया गया और उरगा थाने को सुपुर्द कर दिया गया।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!