गौरा पूजा महोत्सव एवं बैगा पुजेरी सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

जिले में सीएम साय का भव्य प्रवास,जनजातीय आस्था और संस्कृति को मिला सम्मान

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरबा प्रवास पर रहे। उनके आगमन पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री आईटीआई तानसेन चौक के समीप स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य रूप से आयोजित गौरा पूजा महोत्सव एवं बैगा पुजेरी सम्मेलन में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की तथा जनजातीय समाज की परंपराओं, आस्था और संस्कृति को नमन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गौरा पूजा और बैगा पुजेरी परंपरा छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं, जिनके संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान, उनकी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। 

जनजातीय समाज प्रभु श्रीराम का सदैव उपासक रहा हैं – विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में पूज्य बाला साहब देशपांडे एवं स्वामी अमरानंद के आशीर्वाद से वनवासी कल्याण आश्रम में क्षेत्रीय प्रमुख के दायित्व सौंपे जाने की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का केंद्रीय कार्यालय स्थित है, जो जनजातीय समाज के उत्थान हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में धर्म और आस्था पर आक्षेप करने के कुत्सित प्रयासों पर तीखा प्रहार करते हुए जनजातीय समाज से सजग और जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की आस्था सदियों से सुदृढ़ रही है और किसी भी प्रकार की साजिश से उसे विचलित नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौरा-गौरी की उपासना भगवान शिव-पार्वती (शिव-शक्ति) के रूप में प्राचीन काल से होती चली आ रही है तथा जनजातीय समाज प्रभु श्रीराम का सदैव उपासक रहा है। यह परंपरा हमारी संस्कृति, श्रद्धा और पहचान का अभिन्न अंग है। मुख्यमंत्री जी ने अंत में जनजातीय समाज से अपनी सांस्कृतिक विरासत, धर्म और परंपराओं की रक्षा करते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जी के आगमन से क्षेत्र में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!