“तुलेश्वर मरकाम की हुंकार रूंगटा कोल माइंस के खिलाफ आर-पार”

कोरबा | 10 जनवरीपोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पुटी पखना में शनिवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के नेतृत्व में आदिवासी आक्रोश फूट पड़ा। पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम की अगुवाई में आयोजित विशाल महापंचायत एवं जन आंदोलन में हजारों आदिवासी एकजुट हुए और रूंगटा कोल माइंस के प्रस्तावित विस्तार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान किया। मंच से जल–जंगल–जमीन की रक्षा का संकल्प दोहराया गया और स्पष्ट कर दिया गया कि पुश्तैनी जमीन पर किसी भी कीमत पर कब्जा स्वीकार नहीं होगा।महापंचायत को संबोधित करते हुए विधायक तुलेश्वर मरकाम ने शासन–प्रशासन और निजी कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि खदान विस्तार के लिए प्रभावित क्षेत्र की चार से अधिक ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों पर दबाव बनाकर जबरन प्रस्ताव पारित कराने की कोशिश की जा रही है। विधायक ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि किसी पंचायत ने ग्रामीणों की इच्छा के विरुद्ध खदान के पक्ष में प्रस्ताव पारित किया, तो उस पंचायत प्रतिनिधि के खिलाफ जनता के सहयोग से अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।पर्यावरणीय नुकसान और आदिवासी अस्तित्व के संकट का मुद्दा आंदोलन का केंद्र रहा। विधायक मरकाम ने कहा कि क्षेत्र में पहले से संचालित दो कोयला खदानों ने जल स्रोतों, जंगलों और खेती को भारी क्षति पहुंचाई है। अब एक और खदान का विस्तार आदिवासी समाज के अस्तित्व पर सीधा हमला होगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का हवाला देते हुए दो टूक कहा कि जमीन के असली मालिक ग्रामवासी हैं और उनकी सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण कानूनन संभव नहीं है।महापंचायत के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और कंपनी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने वन अधिकार अधिनियम के तहत व्यक्तिगत और सामुदायिक वन अधिकार पट्टों के तत्काल वितरण की मांग दोहराई और दबाव में लिए जा रहे ग्राम पंचायत प्रस्तावों को निरस्त करने की अपील की। साथ ही खेती और जंगल पर आधारित आदिवासी आजीविका व संस्कृति की सुरक्षा को लेकर संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया गया।इस जन आंदोलन ने जिले की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज कर दी है। आदिवासी समाज के उग्र और एकजुट रुख ने साफ संकेत दे दिया है कि वे अपनी जमीन, जंगल और पानी की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई को तैयार हैं, और किसी भी तरह की बेदखली को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!