किसानों के लिए राहत की खबर: एकीकृत किसान पोर्टल पर 31 जनवरी 2026 तक पंजीयन एवं विवरण संशोधन की समय-सीमा बढ़ी

 कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्राद्यौगिकी विभाग द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन एवं विवरण संशोधन की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, किसानों के पंजीयन बाद विवरण संशोधन की सुविधा अब 31 जनवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी 2026 तक अब किसान नाम, रकबा, फसल विवरण समेत अन्य त्रुटियों को तय समय-सीमा के भीतर ठीक करा सकेंगे। एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन के पश्चात विभिन्न किसानों द्वारा अपने विवरणों में संशोधन हेतु आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। इसी क्रम में शासन द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि राजस्व विभाग के अधिकारियों/ पटवारियों द्वारा किसानों के विवरण का भौतिक सत्यापन किए जाने के उपरांत “विवरण संशोधन” की सुविधा 31 जनवरी 2026 तक सभी समितियों में समिति लॉगिन के माध्यम से जारी रखी जाए। इससे पात्र किसानों को अपने पंजीयन में त्रुटियों के सुधार का अवसर मिलेगा और वे शासन की विभ्भिन योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकेंगे।

कृषि विभाग छ.ग. शासन ने इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, सहकारिता विभाग सहित संबंधित सभी विभागों को आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ अमले को स्पष्ट निर्देश जारी कर प्रक्रिया का सुचारु एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। शासन के इस निर्णय से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। अब वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने पंजीयन विवरणों में सुधार कर एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से योजनाओं का लाभ निर्बाध रुप से प्राप्त कर सकेंगे।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!