मदर्स प्राइड वर्ल्ड स्कूल, चकरभाठा के छात्र का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन,विद्यालय की खेल उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय

बिलासपुर – मदर्स प्राइड वर्ल्ड स्कूल, चकरभाठा, बिलासपुर के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि कक्षा 4 के प्रतिभाशाली छात्र कृष्ण कुमार शर्मा (आत्मज: जनी शर्मा एवं श्री संतोष शर्मा) का चयन दिनांक 16 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु हुआ है। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए छात्र दिनांक 13 जनवरी 2026 को अपने गुरुजनों के शुभाशीर्वाद के साथ प्रस्थान करेगा।
यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों का प्रभावशाली परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र का प्रतिनिधित्व करना मदर्स प्राइड वर्ल्ड स्कूल की शैक्षणिक एवं खेल उत्कृष्टता को रेखांकित करता है। यह सफलता बिलासपुर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी विशेष गौरव का विषय है।
विद्यालय के चेयरमैन श्री सबीनो डिसूजा, वाइस चेयरमैन श्री रामकुमार आर्या, प्राचार्या श्रीमती वंदना डिसूजा एवं समस्त विद्यालय परिवार की ओर से कृष्ण कुमार शर्मा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं। विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि ‘कृष्ण’ इस राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अपने माता-पिता तथा प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेगा।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!