KORBA:डायलिसिस यूनिट से 574 मरीजों को मिला निःशुल्क लाभ

0 इलाज हेतु 9230777506, जस्ट डायल 8100166969, टोल फ्री नंबर 18001022294 तथा वाट्सअप 9073176063 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन. केशरी के नेतृव में जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों में बडी पहल के रूप में जिला चिकित्सालय (मेडिकल कॉलेज) कोरबा में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत “जीवनधारा” निःशुल्क डायलिसिस सेवा संचालित किया जा रहा है। इस यूनिट में अत्याधुनिक 09 डायलिसिस मशीनों की स्थापना होने से समय स्थानीय स्तर पर गंभीर किडनी रोगियों के को उपचार की सुविधा का लाभ मिल रहा है।

– मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि जिला चिकित्सालय कोरबा में डॉयलिसस यूनिट प्रारंभ होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बडी राहत है क्योंकि गरीब परिवार के रोगियों को किडनी (गुर्दे) का इलाज असंभव होता था। उनके लिए डायलिसिस कराना ही मुख्य रास्ता बचता था , इसके लिए दूर दराज के शहरों में जाकर उपचार कराते थे लेकिन इसके लिए हर महीने हजारों रूपये की आवश्यकता होती है। एैसे मे जिला चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट प्रारंभ होने से किडनी के मरीजों को अब अपने शहर में ही सस्ती या मुफ्त डायलिसिस सुविधा मिल रही है। जिले के डायलिसिस यूनिट में 09 मशीने संचालित है अभी तक 36520 सत्रों में 574 मरीजों को अभी तक निःशुल्क उपचार मिल चुका है ।
कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि जो भी व्यक्ति किडनी (गुर्दे) की बीमारी से पीड़ित है जिला चिकित्सालय के डायलिसिस यूनिट में आकर निःशुल्क इलाज प्राप्त कर सकते हैं। इलाज प्राप्त करने के लिए सिर्फ आधार कार्ड की आवश्कता है। इलाज हेतु 9230777506, जस्ट डायल 8100166969, टोल फ्री नंबर 18001022294 तथा वाट्सअप 9073176063 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!