भाजपा किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी बने दुष्यंत शर्मा, संगठन में हर्ष

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट

हरदीबाजार – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। कोरबा जिले के ग्राम पंचायत बोईदा के सक्रिय कार्यकर्ता दुष्यंत शर्मा को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।दुष्यंत शर्मा की नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। संगठन नेतृत्व ने उनके अब तक के कार्य, संगठनात्मक अनुभव एवं मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।नियुक्ति के पश्चात दुष्यंत शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा किसान मोर्चा की नीतियों, योजनाओं एवं जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे।
पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा की मीडिया गतिविधियाँ और अधिक सशक्त होंगी।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!