गेवरा खदान में कोयला लिफ्टिंग को लेकर दो कंपनियों के बीच हिंसक झड़प, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

कोरबा। एसईसीएल की गेवरा परियोजना एक बार फिर कोयला लिफ्टिंग को लेकर बड़े विवाद में घिर गई है। बीती रात खदान परिसर में कोयला लिफ्टिंग कार्य को लेकर दो निजी कंपनियों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद खदान क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार गेवरा खदान में कोयला लिफ्टिंग का कार्य कर रही के .के. एंटरप्राइजेज का लंबे समय से प्रभाव बना हुआ है। आरोप है कि कोयला लिफ्टिंग को लेकर अन्य कंपनियों पर दबाव बनाया जाता रहा है, जिससे आए दिन तनाव की स्थिति निर्मित होती रही है। खदान में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी भी इस स्थिति से असहज बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बीती रात केपीएल (KCPL) कंपनी के कोयला लिफ्टिंग कर्मचारियों और के. के. एंटरप्राइजेज से जुड़े लोगों के बीच पहले कहा सुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि के.के. एंटरप्राइजेज से जुड़े कथित बाउंसरों ने केपीएल कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जिससे कुछ कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालात बिगड़ने पर दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई।

घटना की सूचना मिलने के बाद दीपका थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज जारी है। याद रहे कि यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब एक वर्ष पूर्व पाली क्षेत्र में भी कोयला लिफ्टिंग को लेकर इसी तरह की हिंसक घटना सामने आ चुकी है, जिसे समय रहते गंभीरता से नहीं लिया गया। अब गेवरा में हुई इस घटना के बाद आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में दीपका क्षेत्र में भी ऐसी ही हालत देखने में आ सकती है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!