पेंड्रा में पिकनिक के दौरान युवकों पर हमला, सात घायल; जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा वार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले के पेंड्रा क्षेत्र में छेरछेरा पर्व के दौरान पिकनिक मना रहे युवकों पर हमला कर दिया गया। इस घटना में सात युवक घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बंधी निवासी भंवर सिंह पोर्ते अपनी बहन और उसकी सहेलियों के साथ गांव की पानी टंकी के पास पिकनिक मना रहे थे। इसी दौरान दुर्गेश साहू शराब के नशे में वहां पहुंचा और विवाद करने लगा। भंवर सिंह द्वारा महिलाओं को घर जाने को कहने पर दुर्गेश ने आपत्ति जताई और फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया।

आरोप है कि दुर्गेश साहू, सुधांशु दुबे, मोटू राठौर, सूर्यांश साहू सहित अन्य युवक डंडा और चापड़ लेकर पहुंचे और भंवर सिंह तथा उसके साथियों के साथ मारपीट की। इस हमले में भंवर सिंह पोर्ते, अश्वनी केंवट, आदित्य चौधरी, अंकुश केंवट, जनक केंवट, अमन केंवट और जलेश केंवट घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

दूसरी घटना गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा विचारपुर की है, जहां जमीन विवाद को लेकर एक महिला पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया। पीड़िता सविता राठौर ने पुलिस को बताया कि आरोपी निकास राठौर ने उनकी पट्टे की जमीन पर जबरदस्ती ट्रैक्टर चला दिया। विरोध करने पर पहले उनके पति के पैर में रॉड से वार किया गया और बीच-बचाव करने आई सविता के सिर पर हमला कर दिया गया।

गंभीर रूप से घायल सविता राठौर को जिला अस्पताल सेनेटोरियम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!