
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा एवं मां शाकंभरी जयंती के पावन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इस अवसर पर दुष्यंत शर्मा ने कहा कि छेरछेरा पर्व छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जो दान, सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत करता है। वहीं मां शाकंभरी जयंती नारी शक्ति, प्रकृति संरक्षण और जीवन मूल्यों की प्रेरणा देती है।उन्होंने मां शाकंभरी से जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि ये पर्व समाज को एकजुट रखने और हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करते हैं।







Comments are closed.