CG News: कांग्रेस विधायक की पत्नी पर चाकू से हमला, दोनों हाथों की नसे काटी, गले पर भी वार, गंभीर हालत में इलाज जारी

 बस्तर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर जानलेवा हमला हो गया। घटना में विधायक की पत्नी के हाथों की दोनों नस कट गई और गले पर भी गंभीर जख्म के निशान है। पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में विधायक पत्नी को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि घटना सुबह 8 बजे की है। आरोपी ने विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एमएलए की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि किसने हमला किया और क्यों हमला किया? इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

बताया जा रहा है कि जब एमएलए की पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया, इस दौरान उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने सिर्फ भतीजा शब्द ही लिखा।

फिलहाल अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना को किसने अंजाम दिया। विधायक की पत्नी पर हमले की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं, एमएलए की पत्नी की हालत गंभीर है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!