छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को सीपीआई ने दिया समर्थन।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा छत्तीसगढ़

प्रेस बयान 29 दिसंबर 2025

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कोरबा के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि हमारी पार्टी को यह जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं 29, 31 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन करेंगे। सीपीआई का आरोप है कि छत्तीसगढ़ सरकार की उदासीन रवैया से त्रस्त आकर कर्मचारीयो को यह कदम उठाना पड़ रहा है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के 11 सूत्री मांगों को जायज बताते हुए आंशिक समर्थन करती है और छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करती है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की जायज मांगों को तत्काल पूर्ण किया जाए।

फेडरेशन की प्रमुख 11 सूत्रीय मांगे
1)केंद्र सरकार के समान कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता (डी.ए.) लागू किया जाए।
2)डी.ए. एरियर्स की राशि कर्मचारियों को जीपीएफ खाते में समायोजित की जाए।
3)सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए।
4)लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए।
5)प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए संपूर्ण सेवा लाभ दिया जाए। पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाए।
6)सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाए एवं नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति दिया जाए।
7)अनुकंपा नियुक्ति नियमों में 10 प्रतिशत सीलिंग में शिथिलीकरण किया जाए।
8)प्रदेश में कैशलेस सुविधा लागू की जाए।
9)अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस की जाए।
10)दैनिक, अनियमित, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की ठोस नीति बने।
11)सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जाए।

पवन कुमार वर्मा
जिला सचिव
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा छत्तीसगढ़

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!