अस्पताल जाने निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता, कुसमुंडा खदान के मुहाने  पर मिली लाश

कोरबा। सोनपुरी से अस्पताल जाने के नाम पर निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। उसके परिजन खोजबीन में लगे हुए थे। इसी दौरान रविवार की देर शाम उसकी लाश कुसमुंडा खदान के मुहाने पर मिली। मृतक खदान में बतौर ठेका कर्मी काम करता था। मामले में पुलिस ने शव को मर्चुरी शिफ्ट करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि हरदीबाजार थानांतर्गत ग्राम बोईदा में चंद्रशेखर मरार 32 वर्ष निवास करता था। वह कुसमुंडा खदान के नीलकंठ नामक ठेका कंपनी में कार्यरत था। चंद्रशेखर अपनी पत्नी को प्रसव के लिए शहर के एक अस्पताल में लाया था, जहां प्रसव उपरांत वह दोस्तों से मिलने सर्वमंगला पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सोनपुरी चला गया। वह रात करीब दस बजे दोस्तों से मिलकर अस्पताल जाने के नाम पर निकला, लेकिन न तो अस्पताल पहुंचा और न ही घर लौटा। उसके लापता हो जाने से परेशान परिजनों ने खोजबीन शुरू की। वे युवक की पतासाजी के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी ले रहे थे। इसी दौरान रविवार की देर शाम कुसमुंडा खदान के मुहाने पर एक युवक की लाश पड़ी मिली। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विभव तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की शिनाख्ती कार्रवाई शुरू की तो परिचितों ने उसकी पहचान चंद्रशेखर मरार के रूप में कर ली। पुलिस ने पहचान कार्रवाई उपरांत मृतक के शव को मर्चुरी शिफ्ट कर दिया है। मामले में जांच के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी।

  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!