नवा रायपुर में विदेशी छात्र की संदिग्ध मौत: तीन अफ्रीकी आरोपी गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने

  नवा रायपुर स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विदेशी छात्र की मौत के मामले पुलिस ने तीन विदेशी छात्रों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 22 दिसंबर को यूनिवर्सिटी के चार मंजिला इमारत से गिरने के कारण एमबीए सेकेंड ईयर के छात्र और लाइबेरिया निवासी सैमपुर जुदे की मौत हो गई थी। घटना रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

बताया गया कि घटना के समय सैमपुर जुदे अपने एक साथी के साथ भवन के पास खड़े होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसी यूनिवर्सिटी के छात्र नोउई कुर माजाक, सबरी पालीनो उर्फ टोनी और मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन वहां पहुंचे और अपने एक साथी की महिला मित्र से बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए सैमपुर से विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की कोशिश की।

मारपीट के डर से सैमपुर बचने के लिए अपने किराए के भवन की सीढ़ियों से छत की ओर भागा। तीनों आरोपी भी उसके पीछे-पीछे छत पर पहुंच गए। घबराहट में सैमपुर ने खुद को बचाने के प्रयास में छत से नीचे छलांग लगा दी। नीचे कंक्रीट सड़क पर गिरने से उसके सिर, चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आईं। साथियों द्वारा उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मंदिर हसौद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में घटना को स्वीकार किया है। आरोपी छात्रों में नोउई कुर माजाक (23), सबरी पालीनो उर्फ टोनी (22), मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन (22) शामिल है। तीनों आरोपी दक्षिण सूडान के निवासी हैं और नवा रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 105, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!