करतला रेंज में दंतैल का आतंक जारी

कोरबा। जिले के करतला रेंज में दंतैल हाथी का आतंक लगातार जारी है। दंतैल हाथी रेंज केे सेमीपाली सर्किल में विगत कई दिनों से विचरण कर रहा है और लोगों के बाड़ी में प्रवेश कर वहां लगे केला, गन्ना व अन्य सब्जी के पौधों को उत्पात मचा कर तहस-नहस कर दे रहा है, जिससे क्षेत्रवासी परेशान है। बीती रात दंतैल हाथी ने पुन: सर्किल के नवाडीह में उत्पात मचाते हुए ३ ग्रामीणों के बाड़ी में प्रवेश किया और वहां लगे सब्जी के पौधों को तहस-नहस कर दिया है, जिससे संबंधितों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। पीडि़त ग्रामीणों द्वारा सूचना दिये जाने पर वन विभाग का अमला आज सुबह यहां पहुंचे और रात में दंतैल द्वारा किये गये नुकसानी का आंकलन करने के साथ रिपोर्ट तैयार की जिसे अधिकारियों को सौंपा जायेगा। दंतैल हाथी कोरबा एवं कटघोरा में ३ लोगों को मारने के बाद यहां पहुंचा है और करतला रेंज के जंगलों में डेरा डाल दिया है।
दंतैल हाथी पहले ३ दिन तक बड़मार क्षेत्र में डटा रहा फिर आगे बढक़र पीडिया पहुंचा और वहां एक दिन रहने तथा उत्पात मचाने के बाद सेंद्रीपाली क्षेत्र में पहुंच गया है। दंतैल हाथी को क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में चारा व पानी मिल रहा है तथा यहां का माहौल भी अनुकूल है, जिसे देखते हुए दंतैल हाथी ने यहां डेरा जमा दिया है। उधर कटघोरा वनमण्डल के जटगा रेंज में भी बड़ी संख्या में दंतैल हाथी मौजूद है। हाथियों का यह दल दिनभर विश्राम करने के बाद सायं को जंगल से निकलता है और आसपास चारा चरने के बाद पुन: वापस लौट जाता है।

  • Related Posts

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन अचानक एक जंगली हाथी धान उपार्जन केंद्र में घुस आया और वहां रखे…

    Read more

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब
    error: Content is protected !!