
रायपुर के कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो महिला गुटों के बीच अचानक जोरदार मारपीट शुरू हो गई। दोनों महिलाएं तेलीबांधा थाना क्षेत्र की देवर बस्ती की बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, ये महिलाएं किसी मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची थीं।
इसी दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। यह झड़प लगभग आधे घंटे तक जारी रही, जिससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों गुटों की आपसी झड़प साफ दिखाई दे रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और कोर्ट सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शामिल महिलाओं के बयान लिए जा रहे हैं।
कोर्ट परिसर में हुई इस मारपीट से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी की जाए।







Comments are closed.