KORBA BREAKING : दिनदहाड़े जानलेवा हमला, भाजपा के वरिष्ठ नेता की हत्या

कोरबा, 23 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनपद सदस्य एवं ठेकेदार अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच अक्षय गर्ग ग्राम केशलपुर में अपनी PMGSY सड़क निर्माण की साइट पर मौजूद थे। इसी दौरान एक काले रंग की कार में सवार होकर आए करीब तीन अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में अक्षय गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस वारदात के बाद कटघोरा सहित पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। परिजन, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में कटघोरावासी अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के भी कटघोरा और घटनास्थल के लिए रवाना होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर…

    Read more

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन अचानक एक जंगली हाथी धान उपार्जन केंद्र में घुस आया और वहां रखे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत
    error: Content is protected !!