नगर विकास के लिए सलाहकार समितियों का गठन,36 पार्षदों को चार विभागों का दायित्व

कोरबा। नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति व अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ नगर निगम अधिनियम के तहत विभिन्न सलाहकार समितियां का गठन किया है। निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने इससे पहले भी दो समितियां का गठन किया था, इस बार चार विभागों के लिए गठित समितियां में 36 पार्षदों को स्थान दिया गया है जिसमें भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद शामिल हैं।निगम अध्यक्ष नूतनसिंह ठाकुर द्वारा अधिनियम की धारा 46 के तहत आदेश जारी कर उद्यानिकी विभाग के सलाहकार समिति में तरुण राठौर, विनम्र तिवारी, बद्री किरण, अनुज जायसवाल, चेतन सिंह मैत्री, चंदाबाई,  सीमा कंवर, चंद्रकाली जायसवाल,सम्मत कुंवर कों शामिल किया गया है। इसी प्रकार जल कार्य विभाग समिति में युगल कैवर्त , पंकज देवांगन, ईश्वर पटेल, कृपाराम साहू, मुकुंद सिंह कंवर, गोपाल कुर्रे, उपेंद्र पटेल, सुभाष राठौड़ और बहत्तर सिंह शामिल किए गए हैं। महिला एवं बाल विभाग समिति में निगम के महिला पार्षदों को शामिल कर समिति बनाया गया है जिसमें वर्षा वैष्णव, धनश्री साहू, रूबी देवी, प्रभा राठौर,  राधाबाई, प्रेमलता बंजारे, सुषमा साहू, सुलोचना यादव, मथुरा बाई को शामिल है। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग समिति में राधा महंत, सुखसागर निर्मलकर, राकेश वर्मा, रामाधार पटेल,रजत खुटे,रामकुमार साहू, सिमरनजीत कौर, सुखविंदर कौर, सुनीता चौहान को शामिल करते हुए समिति गठित की गई है।
नगर पालिका निगम अधिनियम के अनुसार नगर निगम के सभी विभागों के लिए नगर सभापति व अध्यक्ष द्वारा सलाहकार समिति बनाने का प्रावधान किया गया है, ये सलाहकार समितियां प्रतिमाह बैठक कर नगर के विकास के योजनाओं में अपनी महत्वपूर्ण सलाह देते हैं। सलाहकार समिति द्वारा दिए गए सलाह और अनुशंसा के आधार पर के एम आई सी शहर के विकास के लिए योजनाएं बनती है और विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करता है।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!