“हिंदू धर्म पर बड़ा बयान!” — भूपेश बघेल ने दुर्ग से प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना, BJP-RSS पर भी हमला

दुर्ग (भिलाई)।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के भिलाई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और कुछ लोकप्रिय कथावाचकों पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज में अंधविश्वास फैलाया जा रहा है और राजनीतिक लाभ के लिए डर की राजनीति की जा रही है।भूपेश बघेल ने पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का नाम लेते हुए कहा कि ये लोग अब भगवान की कथा करने के बजाय टोटके और अंधविश्वास की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के शिक्षित होने के बावजूद लोग ऐसे कथावाचकों के प्रभाव में आकर अंधविश्वासी बनते जा रहे हैं। बघेल के अनुसार, आम नागरिक इनसे बेहतर तरीके से जानते हैं कि पूजा कैसे की जाती है और शिव व हनुमान कौन हैं।अपने संबोधन में भूपेश बघेल ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई, मुगलों और सुल्तानों के शासनकाल में भी हिंदू कभी खतरे में नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP और RSS सत्ता में आने के बाद से ‘हिंदू खतरे में है’ जैसे नारों के जरिए चुनाव जीते जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब कुछ लोग खुद को हिंदू कहने के बजाय ‘सनातनी’ कहने लगे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने नाम पर कराए जा रहे कथित सर्वे को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह सर्वे BJP और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से दबाव और डर पैदा करने की कोशिश है। बघेल ने कहा कि यदि उन्होंने कोई गलती की है तो कानूनी कार्रवाई की जाए और इसका फैसला अदालत करे, न कि सर्वे के माध्यम से माहौल बनाया जाए।यह बयान भूपेश बघेल ने दुर्ग के शंकर नगर में अखिल भारतीय एससी, एसटी, ओबीसी संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित ‘संविधान पर्व’ और राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में न तो अल्पसंख्यक और न ही कोई अन्य वर्ग खतरे में है, बल्कि केवल डर की राजनीति की जा रही है।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!