एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री बने छात्र नेता आयुष कुमार शर्मा

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का खास रिपोर्ट कोरबा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छत्तीसगढ़ प्रदेश के 58 वें प्रदेश अधिवेशन में प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई। इस अवसर पर कोरबा ज़िले के दीपका निवासी छात्र नेता आयुष कुमार शर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रदेश सह मंत्री नियुक्त किया गया। यह कोरबा ज़िले के लिए गौरव का विषय है, क्योंकि वे जिले से ऐसे पहले छात्र नेता बने हैं जिन्हें विद्यार्थी परिषद में इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके साथ ही संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए श्री शर्मा को रायगढ़ विभाग का विभाग संयोजक भी पुनः नियुक्त किया है। रायगढ़ विभाग के अंतर्गत कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती एवं सारंगढ़ जैसे जिले शामिल हैं।श्री आयुष कुमार शर्मा की शिक्षा बी.कॉम. तक पूर्ण हो चुकी है तथा वर्तमान में वे एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। उनका विद्यार्थी परिषद से जुड़ाव वर्ष 2018 से है। संगठन में रहते हुए उन्होंने विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है, जिनमें कॉलेज अध्यक्ष, नगर सह मंत्री, नगर मंत्री, बिलासपुर महानगर भाग संयोजक, जिला संयोजक कोरबा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रांत कार्यसमिति सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।उनकी इस उपलब्धि पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं, छात्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे संगठन और छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!