कार और टैंकर में भिड़ंत : इलाज के दौरान घायल एक और ने तोड़ा दम, मरने वालों की संख्या दो हुई

कोरबा। शनिवार को कटघोरा थाना इलाके के तानाखार मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया था, जहां अल्टो कार और डीजल टैंकर के बीच जबरदस्त आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि अल्टो कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार पांच लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो सभी सूरजपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। कार में दो महिलाएं और तीन पुरुष सवार थे। यह सभी सूरजपुर से बिलासपुर इलाज कराने जा रहे थे। इसी दौरान तानाखार के पास अचानक सामने से आ रहे डीजल टैंकर से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में कार सवार 36 वर्षीय जुगनू खान, निवासी सूरजपुर की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे । टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए थे। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया गया था जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए आगे बिलासपुर रेफर कर दिया गया था जहां रविवार की सुबह इलाज के दौरान 24 वर्षीय तौकीर खान की भी  मौत हो गई।

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!