महिला कर्मचारियों की आंखों में स्प्रे डालकर PNB एटीएम से दिनदहाड़े लूट

जांजगीर-चांपा। अकलतरा में दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना सामने आई है। अकलतरा के मिनी माता चौक स्थित पीएनबी (PNB) एटीएम में एक बदमाश ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, पीएनबी की दो महिला कर्मचारी एटीएम में करीब साढ़े आठ लाख रुपये लेकर पहुंची थीं। इनमें से करीब साढ़े सात लाख रुपये एटीएम में डाल जा चुके थे। इसी दौरान मुंह में गमछा बांधे एक युवक ने एटीएम में प्रवेश किया और महिला कर्मचारियों की आंखों में स्प्रे डाल दिया।

इसके बाद बदमाश 50 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांजगीर सीएसपी ने बताया कि फिलहाल थाने में औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन सूचना मिलते ही जिले के सभी थानों को अलर्ट कर सघन जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!