आबकारी टीम पर हमला, अधिकारी ढाई घंटे तक बंधक; मुखबिर और चालक से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़

उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसमा के पहरीपारा में कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में टीम प्रभारी अधिकारी को करीब ढाई घंटे तक बंधक बनाए रखा गया, जबकि मुखबिर और वाहन चालक के साथ जमकर मारपीट की गई।

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम अधिकारी नारायण सिंह कंवर के नेतृत्व में गांव में कार्रवाई करने पहुंची थी। टीम में दो वर्दीधारी कर्मचारी, एक मुखबिर और एक चालक शामिल थे। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों से विवाद हो गया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। ग्रामीणों ने टीम प्रभारी नारायण सिंह कंवर को पकड़ लिया और उन्हें बंधक बना लिया, जबकि मुखबिर पताड़ी निवासी प्रमोद देवांगन और स्कॉर्पियो वाहन के चालक के साथ मारपीट की गई।

हालात बिगड़ते देख टीम के अन्य सदस्य किसी तरह जान बचाकर मौके से निकलने में सफल रहे और उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी। तत्काल 112 पर कॉल किया गया, लेकिन ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते पुलिस सहायता वाहन को वापस लौटना पड़ा।

बाद में उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टीम प्रभारी नारायण सिंह कंवर को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। इसके बाद आबकारी विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी उरगा थाना पहुंचे, जहां घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मुखबिर प्रमोद देवांगन केवल सूचना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि अवैध वसूली भी करता है, जिससे वे आक्रोशित थे। मारपीट के दौरान आबकारी विभाग के वाहन में भी तोड़फोड़ की गई है।

आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने पुष्टि की कि आबकारी विभाग की ओर से मारपीट की शिकायत दी जा रही है और शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!