मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल की अध्यक्षता में पीएनएम बैठक संपन्न

मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल की अध्यक्षता में पीएनएम बैठक संपन्न बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में दिनांक 17 एवं 19 दिसम्बर को मंडल स्तर पर दो दिवसीय पीएनएम (परमानेंट नेगोशियेशन मशीनरी) बैठक संपन्न हुई । बैठक का उद्देश्य रेलवे संगठन के मान्यता प्राप्त संगठनों के प्रतिनिधियों एवं प्रबंधन के मध्य विचार विमर्शों के द्वारा संगठन की उत्पादकता एवं कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार लाना होता है। इस पीएनएम बैठक की अध्यक्षता डीआरएम राजमल खोईवाल के द्वारा की गई। बैठक में एडीआरएम जे एस मीना, के श्रीनिवास भी उपस्थित थे, बैठक का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी – डॉ अंशुमान मिश्रा एवं मंडल कार्मिक अधिकारी रुहीना तुफैल खान द्वारा किया गया। बैठक में शाखाधिकारियों के अलावा साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री सहित बी कृष्णकुमार, लक्ष्मण राव, आर के यादव सहित सभी शाखा सचिव शामिल हुये। इस बैठक में मान्यता प्राप्त संगठन रेलवे मजदूर कांग्रेस द्वारा उठाए गए कर्मचारी हित के सभी 64 एवं 10 स्पेशल मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान रेल कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों जैसे पदोन्नति, कर्मचारियों का पुनःतैनाती (रिडिप्लोयमेंट), कार्यस्थल की सुविधाएं, कर्मचारियों की सुरक्षा, कार्यस्थल में ही स्वास्थ्य सेवाएं की उपलब्धता, आवासीय सुविधाएं एवं अन्य कल्याणकारी नीतियों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया । विचार-विमर्श व सहमति पश्चात अनेक मुद्दों को क्लोज भी किया गया। बैठक बहुत ही सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपंन हुई। पीएनएम बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एवं डीआरएम राजमल खोईवाल ने मान्यता प्राप्त संगठन साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों को रेल कर्मचारियों से जुड़े समस्याओं को संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद दिया व कहा कि रेल प्रशासन सभी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है।

गया ।

  • Related Posts

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
    error: Content is protected !!