शिकार का खौफनाक सच आया सामने: करंट से मारा गया बाघ….महिला सरपंच समेत 6 गिरफ्तार…. सरपंच के घर से मिले बाघ के नाखून….सभी आरोपी जेल भेजे गए

सूरजपुर– छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के गुरु घासीदास–तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व से सटे सूरजपुर जिले के घुई वन परिक्षेत्र के रेवटी जंगल में करंट की चपेट में आकर नर बाघ की मौत के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस सनसनीखेज प्रकरण में ग्राम पंचायत परसडीहा की महिला सरपंच सिसका कुजूर सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

वन विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर को रेवटी जंगल में बाघ का शव मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। मौके पर बाघ के नाखून और बाल गायब पाए गए, जिससे शिकार की आशंका गहराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि होते ही विशेष जांच दल गठित किया गया।

जांच के दौरान सरपंच सिसका कुजूर की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर उसके घर से बाघ के नाखून और बाल बरामद किए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए सुरक्षित रखा गया है। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच में करंट प्रवाहित तार बिछाने और घटना में सहयोग करने वाले पांच अन्य आरोपियों के नाम भी उजागर हुए।

वन विभाग ने बताया कि सूरजपुर–बलरामपुर सीमा क्षेत्र में पहले भी जंगली सुअर के शिकार के लिए अवैध रूप से करंट वाले तार बिछाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इसी अवैध गतिविधि की चपेट में आकर इस बार राष्ट्रीय पशु बाघ की जान चली गई।

वन विभाग ने स्पष्ट किया कि बाघ की हत्या अत्यंत गंभीर अपराध है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त धाराओं में कार्रवाई की गई है और मामले की आगे भी गहन विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:
* सिसका कुजूर (35) – सरपंच, ग्राम परसडीहा
* दिनेश कुजूर (31) – निवासी ग्राम भैंसामुंडा
* अभिषेक रोशन (25) – पिता बिरसू बड़ा
* मिथलेश सिंह (24) – पिता बिफन सिंह, निवासी ग्राम कैलाशपुर
* रामनाथ सिंह (25) – पिता जय सिंह
* भोला प्रसाद (46) – पिता पहलू राम

  • Related Posts

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
    error: Content is protected !!