KORBA: 21 को पल्स पोलियो अभियान, जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न

कोरबा। ​पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को लेकर जिला कलेक्टर अजीत वसन्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक 16 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ, आयुक्त नगर निगम कोरबा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवम बाल विकास, जनसंपर्क विभाग पीएसयू सेक्टर एनटीपीसी, एसईसीएल,सीएसईबी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग से जिला टीकाकरण अधिकारी डीपीएम, समस्त खंड चिकित्साधिकारी, जिला मीडिया अधिकारी, बीपीएम, मितानिन, कार्यक्रम समन्वयक, रोटरी क्लब, लायंस क्लब से प्रतिनिधि उपस्थित रहे|
​मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस एन केशरी के द्वारा बताया गया कि 21 दिसंबर 2025 दिन रविवार को बूथ में तथा 22 -23 दिसंबर को घर-घर में जाकर 0 से 5 वर्ष के समस्त बच्चों को पोलियो की दो बूँद दवा पिलायी जाएगी। ज़िले में कुल 172423 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1578 को- बूथ बनाए गए हैं जिसमें 3840 कर्मचारी के माध्यम से दवा पिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 53 ट्रांजिट टीम, मेला स्थल के लिए 11 एवम 27 मोबाइल टीम घूम-घूम कर पिलाने हेतु टीम बनायी गई। कलेक्टर अजित वसंत द्वारा सभी विभागों को अपेक्षित सहयोग देने एवम पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये गए।

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!