राजधानी रायपुर के पंडरी थाने में फांसी, चार लाइन अटैच

रायपुर । पंडरी थाने में बुधवार को हत्या के आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से हडक़म्प मच गया है। घटना की दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए गए हैं। 

इसके तुरंत बाद रायपुर के डीआईजी और एसएसपी अजय कुमार यादव ने इस थाने के एक सब इंस्पेक्टर खेलन सिंह साहू, प्रधान आरक्षक देवधर जंघेल, और दो आरक्षकों, नंद कुमार गुप्ता और मंजीत केरकेट्टा को लाईन अटैच कर दिया है।

घटना दोपहर की है। पंडरी थाने में हत्या के आरोपी अश्वनी मानिकपुरी और उनके तीन साथियों को हिरासत में रखा गया था। उनसे पूछताछ चल रही थी। इसी बीच मानिकपुरी ने थाने के टॉयलट में अपने बेल्ट से फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी हुई। तब किसी तरह उसे उतारकर अंबेडकर अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
 
बताया गया कि अश्वनी मानिकपुरी को दो दिन पहले देवेन्द्र नगर के समीप चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। चाकूबाजी में एक युवक की मृत्यु हुई थी। अश्वनी मानिकपुरी को उसके अन्य तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। 

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!