सरगबुंदिया के पास टे्रेन से गौवंश की मौत, विलंब से पहुंची लिंक एक्सप्रेस

कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोरबा-चंपा रेल सेक्शन में शनिवार को सरगबुंदिया स्टेशन के आगे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक गाय और उसके बछड़े की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के कारण लिंक एक्सप्रेस को काफी देर तक मौके पर रोका गया, जिससे ट्रेन लगभग एक घंटे विलंब से बिलासपुर पहुंची।
कोरबा से होकर दक्षिण भारत के विशाखापट्टनम के लिए चलने वाली लिंक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 4:10 बजे कोरबा स्टेशन से रवाना हुई थी। ट्रेन अभी लगभग 20 किलोमीटर की दूरी ही तय कर पाई थी कि सरगबुंदिया स्टेशन से आगे यह हादसा हो गया। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के अनुसार, रेलवे ट्रैक के पास मौजूद एक गाय और उसका बछड़ा अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और स्टेशन प्रबंधन व जीआरपी को सूचित किया। मौके पर पहुंची टीम द्वारा मृत गोवंश को ट्रैक से हटाए जाने के बाद ही ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।इस हादसे के चलते लिंक एक्सप्रेस लगभग एक घंटे की देरी से बिलासपुर पहुंची। विलंब के कारण कई यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेनें छूट गईं, वहीं अनेक यात्रियों के कामकाज भी प्रभावित हुए।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!