कोरबा जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा,हर सोमवार पंचायत सचिवों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश

कोरबा। जिले के जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विभिन्न मदों से स्वीकृत निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा सचिवों की बैठक में की गई। जनपद सीईओ खगेश कुमार निर्मलकर द्वारा ली गई बैठक में जिला खनिज न्यास निधि, समग्र शिक्षा, सांसद एवं विधायक मद, 14वें वित्त आयोग के ब्याज मद से स्वीकृत कार्यों सहित नेशनल हाईवे से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। विशेष रूप से शाला भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवन जैसे जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया गया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय एवं शेड के कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जनपद की चार पंचायतों में निर्माणाधीन अटल डिजिटल सेवा केंद्रों को 26 दिसंबर से पूर्व पूर्ण करने के आदेश जारी किए गए। इसके साथ ही सभी पंचायतों में स्थित अटल चौकों की नियमित साफ-सफाई एवं रंग-रोगन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों की अलग से समीक्षा की गई और दिसंबर माह तक सभी आवासों को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित सचिवों को दिए गए।इसके अतिरिक्त सभी पंचायत भवनों को प्रतिदिन खोलने, नियमित साफ-सफाई कराने तथा प्रत्येक सोमवार को सभी पंचायत सचिवों को अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य संपादित करने के आदेश जारी किए गए। समीक्षा के दौरान जिन निर्माण कार्यों की प्रगति असंतोषजनक पाई गई, उन्हें नोटिस जारी किया गया। साथ ही यह चेतावनी दी गई कि अगली बैठक तक यदि कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं होती है, तो संबंधित के विरुद्ध वसूली की कार्रवाई हेतु प्रकरण भेजा जाएगा।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!