पूर्व सैनिक का आरोप : टोल प्लाज़ा संचालन में भ्रष्टाचार, ठेकेदार पर धोखाधड़ी का आरोप,NHAI ने कहा पार्टनरशिप निजी मामला, अवैध वसूली पर होगी कार्रवाई

पूर्व सैनिक का आरोप : टोल प्लाज़ा संचालन में भ्रष्टाचार, ठेकेदार पर धोखाधड़ी का आरोप,NHAI ने कहा पार्टनरशिप निजी मामला, अवैध वसूली पर होगी कार्रवाई: टोल प्लाज़ा संचालन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक पूर्व सैनिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व सैनिक ने बताया कि एक ठेकेदार ने टोल प्लाज़ा के संचालन के नाम पर उनके साथ पार्टनरशिप की थी और इस दौरान उनसे करोड़ों रुपये लिए गए। आरोप है कि अब ठेकेदार न तो पैसे लौटा रहा है और न ही किसी समझौते का पालन कर रहा है।

पूर्व सैनिक ने बताया कि कई बार मांग करने के बावजूद राशि वापस नहीं की गई, जिसके विरोध में वे अमरन अनशन कर रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है और साथ ही यह भी आरोप लगाया कि NHAI के अधिकारी ठेकेदार पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

इस मामले में NHAI अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि टोल संचालन से संबंधित पार्टनरशिप विवाद उनका विषय नहीं है, यह दोनों पक्षों के बीच का निजी मामला है। हालांकि अधिकारियों ने यह जरूर कहा कि यदि टोल प्लाज़ा में अवैध वसूली या नियम विरुद्ध गतिविधियों की शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पूर्व सैनिक का अनशन जारी है और उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक जांच शुरू नहीं होती, वे अपना विरोध जारी रखेंगे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!