प्रतिदिन खरीदी लिमिट कम होने से आ रही है धान खरीदी में दिक्कत,किसानों और प्रबंधक की बढ़ी परेशानी समय से पहले होगा टारगेट..

.

कोरबा :- जिला में धान खरीदी का काम जोरों पर है वहीं बात करें तो धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है सूत्रों की जानकारी के अनुसार जिला के कुछ मंडियों में समय पर टोकन कटवाने के लिए मशक्कत करना पड़ रहा है वहीं किसानों का रकबा भी काटे जाने की खबर है जिससे किसान चिंतित और परेशान नजर आ रहें हैं! 

श्यांग धान सोसाइटी के अध्यक्ष मसतराम मंझवार ने बताया कि हमारे धान मंडी में किसान टोकन कटवाने और रकबा कटौती को लेकर काफी परेशान हैं किसानों का समय पर टोकन नहीं कट रहा है जानकर लोग आनलाईन मोबाईल के माध्यम से पहले पहले से टोकन काट ले रहे हैं जिसके कारण अनपढ़ किसान और टेक्नोलॉजी से अनभिज्ञ किसान परेशान हैं साथ ही मंडी पर टोकन काटते समय किसानों के रकबा में भी कटौती की जा रही जिससे किसान अपनी पूरी फसल भी समर्थन मूल्य पर भी नहीं बेंच पा रहे हैं!

इस संबंध में धान मंडी श्यांग के शाखा प्रबंधक ने बताया की इस वर्ष श्यांग सोसाइटी की खरीदी प्रतिदिन 832 क्विंटल लिमिट कर दिया गया जिसके कारण खरीदी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही तय समय में टारगेट पूरा कर पाना असंभव दिख रहा है मेरे द्वारा नोडल अधिकारी को प्रतिदिन खरीदी लिमिट को 1500 क्विंटल करने के लिए पत्र लिखा गया है लेकिन अभी तक नहीं हो पाया है किसानों का रकबा में कटौती NIC में समस्या होने के कारण हो रही जिससे किसान और हम परेशान हैं!

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!