न्याय की रीढ़ पर खौफनाक हमला, अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश

 “न्याय की रीढ़ पर खौफनाक हमला, अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश 

फरसाबहार में “अधिवक्ता पर हमला न्यायिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार है” अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू

धमतरी/ फरसाबहार कोर्ट परिसर में मंगलवार दोपहर एक युवक का खूनी तांडव—एक अधिवक्ता पर बोरा सीने वाले नुकीले सूआ से सीधा सिर और आंख पर वार! सौभाग्य से आंख बच गई, वरना जानलेवा साबित हो सकता था। स्टेट बार काउंसिल के दमदार सदस्य अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने इसे “न्यायिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार” बताते हुए हाईकोर्ट से लेकर गृह मंत्रालय तक हंगामा मचा दिया है।

सूआ का प्रहार, पुलिस की लापरवाही ?

तपकरा के आयुष चौधरी पेशी पर आया था। बहस गरमाई, तो उसने टेबल से सूआ उठाया और अधिवक्ता चुन्नूराम चौहान पर टूट पड़ा। सहयोगियों ने आरोपी पकड़ा, लेकिन फरसाबहार पुलिस ने BNS की साधारण धाराएं 296, 115(2), 351(2) ही लगाईं। साहू भड़क उठे: “यह हल्का अपराध नहीं, जानलेवा हमला है! साधारण FIR न्याय के साथ खिलवाड़ है। अधिवक्ता समाज की रीढ़ पर वार को बर्दाश्त नहीं!”

गृहमंत्री को पत्र भेजकर की त्वरित कार्रवाई की मांग

साहू ने तत्काल गृहमंत्री को विस्तृत पत्र भेजा—कठोर धाराएं जोड़ो, पुलिस की लापरवाही की जांच करो, कोर्ट परिसरों में सुरक्षा चाक-चौबंद करो! उन्होंने चेताया: “बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा में पहले भी हमले हुए, लेकिन सुरक्षा नीति का नाम-ओ-निशान नहीं। अब और नहीं सहेंगे!”

आंदोलन की धमकी, ये हैं प्रमुख मांगें:

आरोपी पर ‘मर्डर अटेम्प्ट’ जैसी कड़ी धाराएं लगें  

– पुलिस की FIR लापरवाही की जांच हो  

– कोर्ट कैंपस में CCTV, गार्ड्स और मेटल डिटेक्टर तैनात हों  

– अधिवक्ताओं के लिए राज्यस्तरीय सुरक्षा नीति बने  

अधिवक्ता समाज सड़कों पर उतरने को तैयार। सवाल वही—क्या सरकार जागेगी, या न्याय की रक्षा करने वाले ही असुरक्षित रहेंगे?

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!