PSC की तैयारी कर रहे दो युवकों की मौत, बिलासपुर में हुआ बड़ा हादसा

। न्यायधानी बिलासपुर में एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। कोनी–सेंदरी मार्ग में हुए इस दर्दनाक हादसे में पीएससी की तैयारी कर रहे दो छात्रों की मौत हो गई है, जबकि चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी छात्र बिलासपुर से रतनपुर रोड की तरफ खाना खाने जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए सड़क से नीचे उतर गई और झाड़ियों में जा घुसी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना कोनी थाना पुलिस कोजानकारी के मुताबिक, सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र के खरकेना निवासी ईशु रत्नाकर 26 वर्ष बिलासपुर में रहकर पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बीती रात वह अपने दोस्तों भास्कर राजपूत 22 वर्ष निवासी जैतपुरी बेमेतरा, अभिषेक बघेल, शेखर चंद्रवंशी, दिशु रत्नाकर और श्याम सिंह राजपूत के साथ कार क्रमांक OD 15 M 4400 से रतनपुर रोड की ओर खाना खाने जा रहा था। कार ईशु रत्नाकर चला रहा था। इसी बीच तुर्काडीह चौक के आगे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलटते हुए झाड़ियों में जा घुसी। भीषण टक्कर के चलते कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार चला रहे ईशु रत्नाकर और भास्कर राजपूत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अन्य चार साथियों को गंभीर चोटें आईं हैं। गंभीर हालत में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!