गौरा पूजा महोत्सव 2026 : वनवासी कल्याण आश्रम ने सीएम साय को दिया न्योता,100 गौरा नृत्य दल होंगे शामिल

कोरबा। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा द्वारा आगामी 9, 10 और 11 जनवरी 2026 को महर्षि वाल्मीकि आश्रम, आईटीआई चौक बालको रोड कोरबा में आयोजित होने वाले भव्य गौरा पूजा महोत्सव की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में आश्रम के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण सौंपा।वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रघुराज सिंह उइके ने बताया कि गौरा पूजा महोत्सव जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महोत्सव अत्यंत भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिलेभर से 100 से अधिक गौरा नृत्य मंडलियाँ, 500 ग्राम बैगा समुदाय के प्रतिनिधि तथा 5000 से अधिक श्रद्धालु और जनजातीय समाज के लोग सम्मिलित होंगे।महोत्सव के मुख्य आकर्षण 100 से अधिक गौरा नृत्य मंडलियों की प्रस्तुति 500 ग्राम बैगा समुदाय के प्रतिनिधियों की सहभागिता हजारों श्रद्धालुओं एवं जनजातीय समाज की उपस्थिति पारंपरिक रीति-रिवाजों, धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन।वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के अध्यक्ष रघुराज सिंह उइके, वनवासी कल्याण आश्रम लोक कला आयाम प्रमुख बीरबल सिंह, पुष्पराज ठाकुर, श्रवण यादव और राजू श्रोते ने भी मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह किया है कि वे 11 जनवरी 2026, रविवार दोपहर 2 बजे होने वाले मुख्य कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति प्रदान करें। प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति पूरे जनजातीय समाज के लिए प्रेरणादायी होगी और कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाएगी।आश्रम ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार सदैव जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और धरोहर के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रही है। मुख्यमंत्री के आगमन से गौरा पूजा महोत्सव इस वर्ष और अधिक ऐतिहासिक, भव्य और यादगार बन जाएगा।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!