राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा में जिले में सम्मिलित हुए हजारों नवसाक्षर

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आज जिले के तीनों विकासखण्डों में 166 ग्राम पंचायतों एवं तीन नगरीय निकायों के 386 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न कराई गई। जिसमें 386 केन्द्राध्यक्ष तथा 445 पर्यवेक्षक सह मूल्यांकनकर्ताओं की नियुक्ति करते हुए जिला एवं विकासखण्डों में सुचारू रूप से परीक्षा संचालन हेतु माॅनिटरिंग दल द्वारा सतत् निरीक्षण किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बाहदुर सिंह एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे ने भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने बताया कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिलंे में परीक्षार्थियों के सुविधा के अनुसार नजदीक के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के 386 परीक्षा केन्द्रों में कुल दस हजार परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। 

     जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखण्ड गौरेला के शा.मा.शा. गिरवर, प्रा.शा. करचीटोला, प्रा.शा. लालपुर एवं मा.शा. हर्राडीह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जहां 78 वर्ष की महिला अघनिया बाई, पुनिया बाई 70 वर्ष, लोकनाथ साहू 60 वर्ष द्वारा आकंलन परीक्षा दिलाई। जिनका उत्साहवर्धन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दरी में नीचे बैठकर चर्चा करते हुए किया गया। साथ में जिला माॅनिटरिंग दल से मुकेश कोरी-जिला नोडल अधिकारी, संजय गुप्ता-सहायक जिला नोडल, बनवाली वासुदेव-प्राचार्य एवं प्रकाश रैदास, व्याख्याता द्वारा मरवाही विकासखण्ड के आदर्श साक्षराता परीक्षा केन्द्र शा.प्रा.शा. बधौरी का अवलोकन कर सेल्फी जोन तथा परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। साथ ही शा.प्रा. शा. धोबहर, शा.मा.शा. गुदुमदेवरी, शा.प्रा.शा. मेढुका का भी अवलोकन किया।    

      विकासखण्ड गौरेला के नोडल अधिकारी आलोक शुक्ला द्वारा आदर्श उल्लास परीक्षा केन्द्र प्रा.शा. विशंभरटोला में एक ही परिवार के सास-ससुर, पति-पत्नी, देवरानी-जेठानी द्वारा परीक्षा केन्द्र पर एक साथ परीक्षा दिलाई। विकासखण्ड गौरेला के विभिन्न परीक्षा केन्द्र में सेल्फीजोन के साथ आदर्श परीक्षा केन्द्र स्थापित किया गया। जिसमें नवसाक्षरों द्वारा उत्साह पूर्वक महापरीक्षा अभियान में हिस्सा लिया गया। परीक्षार्थियों का स्वागत फूल-माला एवं गुलदस्ता के साथ टीका लगाकर स्वागत किया गया। जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रुम भी बनाया गया जिससे पूरी परीक्षा की मानिटरिंग की गई। सम्पूर्ण परीक्षा के दौरान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, आर.एन. चन्द्रा, एस.एन. सिंह एवं बी.आर.सी.सी. संतोष सोनी, अजय राय, रामकुमार बघेल, ब्लाॅक नोडल अधिकारी, आलोक शुक्ला, संजय टांडिया, राकेश चैधरी एवं जोन प्रभारी, संकुल प्राचार्य, संकुल शैक्षिक समनव्यक तथा स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं सहित स्वयंसेवी शिक्षकों डाइट के छात्राध्यापकों का अमूल्य योगदान रहा। सफल परीक्षर्थियों का राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान दिल्ली द्वारा प्रमाण-पत्र दिया जाएगा

  • Related Posts

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई  कोरबा। जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों शराब बेची…

    Read more

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान
    error: Content is protected !!