रायपुर सरकारी अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही! गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में निकला ‘मांस का टुकड़ा’, वीडियो वायरल—जांच टीम मौके पर

रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को ऐसी घटना हुई जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। कमल विहार सेक्टर-05 निवासी गर्भवती महिला देविका साहू ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में उन्हें जो कैल्शियम सिरप (ALCID Suspension) दिया गया, उसके अंदर मांस जैसा टुकड़ा निकला। महिला ने सिरप पीते ही कुछ अजीब महसूस किया और जब थूका तो उसमें मांस जैसा पदार्थ दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर वह डर गई और तुरंत पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।घटना सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला ने स्वास्थ्य केंद्र पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत राज्यपाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) और पुलिस महानिदेशक से की है। वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम देवपुरी केंद्र पहुंची।जांच टीम ने संबंधित दवा का पूरा बैच सील किया और 7 दिसंबर को ‘कैल्सिड सस्पेंशन’ का सैंपल जब्त कर लिया। यह सैंपल 200 एमएल की वही बोतल है जिसका बैच नंबर ALGE 4061 है, मैन्युफैक्चरिंग मई 2024 और एक्सपायरी अप्रैल 2026 दर्ज है। इस दवा का निर्माण हिमाचल प्रदेश की कंपनी एक्टिनोवा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। सैंपल को फिलहाल राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेज दिया गया है और विभाग ने दावा किया है कि रिपोर्ट आने के बाद अगर दवा में कोई मिलावट या जैविक सामग्री पाई जाती है तो निर्माता और सप्लाई चैन पर सख्त कार्रवाई होगी।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध दवा या मिलावट की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर 9340597097 पर दें।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर सरकारी अस्पतालों में दवाओं की जांच और क्वालिटी कंट्रोल कितना भरोसेमंद है। एक ओर सरकार सुरक्षित मातृत्व और स्वास्थ्य सुविधा की बात करती है, वहीं दूसरी ओर गर्भवती महिला को ऐसी दवा दिए जाने से स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। अब सभी की निगाहें लैब रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस सनसनीखेज मामले की सच्चाई तय करेगी।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!