कोरबा: चंदेला होटल में युवती की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा; शादी के दबाव में युवक ने की हत्या

 चंदेला होटल में युवती की हत्या की गुत्थी को कोतवाली पुलिस ने मात्र 24 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, जिसकी पूरे शहर में सराहना हो रही है।

क्या थी घटना?
घटना 5 दिसंबर की सुबह तब सामने आई जब कोरबा के चंदेला होटल के कमरा नंबर 207 का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। होटल स्टाफ ने खिड़की से झाँका तो अंदर बिस्तर पर एक युवती का शव दिखाई दिया। मृतिका 4 दिसंबर को एक युवक के साथ होटल में ठहरी थी। पुलिस ने इसी लीड पर अपनी जांच शुरू की।

8

फोरेंसिक टीम ने मौके पर गहन परीक्षण किया, और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतका के चाचा शिवा दास की रिपोर्ट पर पुलिस ने राकेश कुमार मानिकपुरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पता चला कि मृतका और आरोपी दोनों मरकाडीह के ही रहने वाले थे।

शादी के दबाव में किया कत्ल
पुलिस पूछताछ में आरोपी राकेश कुमार मानिकपुरी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोपी ने खुलासा किया कि युवती लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे वह नाराज़ हो गया और गुस्से में आकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में कोतवाली टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महासिंह धुर्वे, उप निरीक्षक शारदा वर्मा, सउनि राम कुमार उईके, आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता सहित साइबर सेल के आरक्षक आलोक टोप्पो और श्याम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!