
जिले में तीन अरब 33 करोड़ राम नाम लेखन महायज्ञ का शुरुआत हुआ l इसी परिपेक्ष में श्री राम मंदिर बालको नगर में श्री राम नाम लेखन महायज्ञ का पूजा अर्चना के साथ शुरूआत किया गया l प्रारंभिक सोपान में 1650 राम नाम लेखन वाली पत्रिका उपलब्ध हुई है जिसकी आज पूजा अर्चना की गई इस अवसर पर पलकों नगर वासी काफी उत्साहित नजर आए मंदिर के पुरोहित ने विधि विधान के साथ भगवान श्री रामचंद्र के विग्रह के सामने पुस्तकों की पूजा संपन्न कराई इसके साथ ही बालको नगर के चयनित बस्ती के लिए इन पुस्तकों का वितरण किया गया l राम नाम लेखन महायज्ञ के जिला सहसंयोजक देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि 3 अरब 33 करोड़ राम नाम लेखन इन पत्रिकाओं में लिखा जाना है, l इस अभियान में कोरबा जिले के तीन लाख परिवार शामिल होंगे l

इसी परिपेक्ष में बालको नगर में 1650 पत्रिका पहले चरण में प्राप्त हुई l जिसे सभी नौ वार्डों में उनके संयोजकों को दिया गया l इसके बाद यह पत्रिका गणमान्य लोगों तक संयोजकों के माध्यम से पहुंचेगी l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक माननीय अशोक तिवारी जी ने बताया कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में इस अभियान को कोरबा जिले ने अपने हाथ में लिया है l नगर से लेकर बस्ती और मंडल तक खंड उपनगर सभी जगह इसकी संरचना की गई हैl अभियान के अंतर्गत एक परिवार में तीन पुस्तक दी जाएगी और यहां से हमें 48000 राम नाम प्राप्त होंगेl 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती से राम नाम लेखन अभियान विधिवत प्रारंभ होगा जो 24 दिसंबर तक चलेगा l 25 दिसंबर को अपने-अपने बस्ती और मंडल केदो पर पुस्तिकाओं को एकत्र कर राम नाम महायज्ञ होगी और राम खिचड़ी का प्रसाद खाकर लोग इसे संपन्न करेंगे,इस प्रकार 25 दिसंबर को बालको नगर की नौ बस्तियों पर यह आयोजन संपन्न होगा l एक सप्ताह में राम नाम लेखन पूरा होगा और इसके बाद पुस्तिकाओं का संग्रहण करने के बाद राम मंदिर अयोध्या को दूसरी वर्षगांठ से पहले 14 जनवरी मकर संक्रांति के शुभ दिवस पर इसे अयोध्या धाम पहुंचा जाएगा राम लखन महा अभियान के श्री गणेश के अवसर पर श्री राम किशोर श्रीवास्तव जी, उप नगर कार्यवाह श्री संतोष यादव जी, हितानंद अग्रवाल,रमेश कश्यप, डिलेन्द्र यादव, लोकेश्वर चौहान, अशोक पटेल, राजेश धिवर,सुधीर शर्मा, राकेश सोनकर राकेश सोनकर, जय सिंह, अनु पांडे, प्रिया द्विवेदी, ऋचा श्रीवास्तव रेणु प्रसाद, हेमलता,, परमिता, उमा सिंह, विशु,शालिनी नायर, आदि बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां उपस्थिति रही l










Comments are closed.