पुरानी रंजिश का ब्लास्ट! मूवी के बीच लड़कियों की LIVE फाइट – बाल पकड़कर घसीटा, जमीन पर पटक-पटककर पीटा – वजह जानकर दंग रह जाएंगे, देखें वीडियो

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा शहर स्थित मुकुंद मल्टीप्लेक्स में बुधवार दोपहर फिल्म देखने आए दर्शक उस समय दंग रह गए, जब टिकट काउंटर के पास स्टाफ में काम करने वाली लड़कियों के बीच जोरदार मारपीट शुरू हो गई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते बाल पकड़कर खींचने, जमीन पर पटकने और लात-घूंसों की LIVE फाइट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।मामला 5 दिसंबर दोपहर 3 बजे का बताया जा रहा है। कैंटीन और टिकट सेक्शन में काम करने वाली दो पक्षों की युवतियों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने अपने परिवार और परिचितों को बुला लिया। उनके पहुंचते ही हमला और तेज हो गया।मार खा रहीं बहनों की चीखें गूंजती रहीं, लेकिन दर्शक दूर खड़े तमाशा देखते रहे। कुछ ने वीडियो बना लिया, जो अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।हालात बेकाबू होते देख थिएटर कर्मियों और कुछ ग्राहकों ने बीच-बचाव किया। सूचना पर चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की।

पीड़ित बहनों का आरोप

23 वर्षीय कविता यादव और उसकी बहन प्रिया यादव ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि स्टाफ अंजली बरेठ और गिरजा बरेठ ने अपने परिवार व बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर गालियां दीं और बाल पकड़कर जमीन पर घसीटते हुए बेरहमी से पीटा। मारपीट में दोनों बहनों को चोटें भी आई हैं।पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच जारी है।वहीं वायरल वीडियो ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!