ज्योति भूषण प्रताप सिंह विधि महाविद्यालय कोरबा में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन, संतोष सारथी सदस्य बने समिति सदस्य

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा लोकतांत्रिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ज्योति भूषण प्रताप सिंह विधि महाविद्यालय, कोरबा में मतदाता साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club – ELC) का गठन किया गया है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ किरण चौहान द्वारा जारी पत्र के अनुसार ELC की नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. सालिक राम (ग्रंथपाल) को नियुक्त किया गया है।

ELC की छात्र कार्यकारिणी समिति भी घोषित कर दी गई है। इसमें संतोषी सारथी (अध्यक्ष), रीरत फातिमा (उपाध्यक्ष), मयंक अग्रवाल (सचिव) तथा इंद्रजीत मिश्री (सहसचिव) को प्रमुख दायित्व सौंपे गए हैं। इसके अलावा प्रगति दिवान एवं रिमा साहू को कैंपस एंबेसडर बनाया गया है। समिति में कुल 11 छात्र-छात्राओं को पदों व सदस्यता की जिम्मेदारी दी गई है।

महाविद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि ELC के माध्यम से विद्यार्थियों में मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन प्रणाली और नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। क्लब आने वाले समय में रैली, कार्यशाला, जागरूकता कार्यक्रम और मतदाता पंजीयन अभियान भी चलाएगा।प्राचार्य डॉ किरण चौहान ने सभी सदस्यों को सक्रियता से कार्य करने एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया है।

  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!