अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, पोकलेन, हाईवा, ट्रेलर और ट्रैक्टर-टीपर जब्त

छग

Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने प्रशासन ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और सूचना मिलते ही कार्रवाई कर रही है। गुरुवार और शुक्रवार को खनिज विभाग ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमार अभियान चलाकर कई वाहनों, मशीनों और उपकरणों को जब्त किया। खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पोकलेन मशीन, ट्रेलर, हाईवा और ट्रैक्टर-टीपर सहित कई वाहन पकड़े गए हैं, जो गौण खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन में इस्तेमाल हो रहे थे। कार्रवाई लगातार जारी है और प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नौघटा–छैलफोरा में डोलोमाइट खनन पर बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त

गुरुवार को खनिज अमले ने सरिया तहसील के नौघटा-छैलफोरा क्षेत्र में अवैध डोलोमाइट उत्खनन की सूचना पर छापा मारा। मौके पर पोकलेन मशीन अवैध खनन में संलिप्त पाई गई, जिस पर तत्काल जप्ती की कार्रवाई की गई। इसी दौरान खनिज जांच नाका टिमरलगा की टीम ने चूनापत्थर के अवैध परिवहन में लगे एक ट्रेलर (क्रमांक CG 13 AR 9418) को पकड़ा और नियमानुसार जप्त कर लिया।

शुक्रवार को कई क्षेत्रों में दबिश, हाईवा व ट्रैक्टर-टीपर जब्त

शुक्रवार को खनिज विभाग ने सरसींवा, भटगांव और बिलाईगढ़ क्षेत्रों में एक साथ कई कार्रवाइयाँ कीं। सरसींवा क्षेत्र में चूनापत्थर के अवैध परिवहन में शामिल हाईवा (CG 09 JF 9041) को जब्त कर थाना सरसींवा के सुपुर्द किया गया। भटगांव क्षेत्र में रेत व चूनापत्थर के अवैध परिवहन में लगे दो ट्रैक्टर पकड़े गए। दोनों वाहनों को थाना भटगांव की सुरक्षा में सौंपा गया। बिलाईगढ़ क्षेत्र में चूनापत्थर के अवैध परिवहन में शामिल टीपर को जब्त कर थाना बिलाईगढ़ के सुरक्षार्थ दिया गया।

कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई

यह सभी कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन व परिवहन न सिर्फ राजस्व को नुकसान पहुंचाता है बल्कि पर्यावरण और स्थानीय भू-संतुलन के लिए भी खतरा पैदा करता है।

अवैध खनन पर अभियान आगे भी जारी रहेगा

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी स्तर पर अवैध खनन, भंडारण या परिवहन की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाए। खनिज विभाग ने भी कहा है कि आने वाले दिनों में निगरानी और सख्त की जाएगी तथा ड्रोन सर्वे, फील्ड इंस्पेक्शन और नाकों पर जांच को और मजबूत किया जाएगा। जिले में लगातार की जा रही इन कार्रवाइयों से अवैध खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की इस मुहिम से खनिज संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व संरक्षण को मजबूती मिल रही है।

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!