भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा छत्तीसगढ़
2 दिसंबर 2025

(22 जुलाई 1946 – 2 दिसंबर2020)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कोरबा के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा, सहसचिव कामरेड अनुप कुमार सिंह, सहसचिव कामरेड धर्मा राव, कोषाध्यक्ष कामरेड धर्मेंद्र तिवारी ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि 2 दिसंबर 2020 को ललित सुरजन जी हम सबको छोड़कर चले गए थे। परंतु उन्होंने पत्रकारिता, साहित्य और जन आंदोलन को अपना मुख्य औजार की तरह इस्तेमाल किया। श्री सुरजन ने अपने लेखनी के माध्यम से समाज के निम्न वर्गों सहित पीड़ितों की आवाज उठाते रहे और संघर्ष कर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करते रहे। उन्होंने पत्रकारिता की अच्छाई जगाई। देश और प्रदेश की पत्रकारिता के संबंध में छत्तीसगढ़ में वे प्रगतिशील लेखक संघ, छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य सम्मेलन, विश्व शांति एवं एकजुटता जैसे संगठनों का पर्याय बने रहे। पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उन्होंने कई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया और सम्मानजनक जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
आज उन्हें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा की तरफ से उनके पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी ।
पवन कुमार वर्मा
जिला सचिव
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा छत्तीसगढ़







Comments are closed.