
कोरबा: कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित होटल चंदेला एक बार फिर सनसनीखेज मामले का केंद्र बन गया है. होटल के कमरे नंबर 207 में एक 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध हालात में मिला है.मृतका की पहचान संध्या दास, निवासी मरकाडीह (अकलतरा), जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, संध्या होटल के उसी कमरे में जांजगीर निवासी राकेश कुमार नामक युवक के साथ ठहरी हुई थी.सुबह होटल स्टाफ ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो पाया कि युवक गायब था और युवती बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी.इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक टीम और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे. कमरे की बारीकी से जांच की गई और सबूत जुटाए गए. पुलिस अब होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार युवक राकेश कुमार की तलाश में जुट गई है.

मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है, हादसा है या फिर किसी आपराधिक वारदात का नतीजा.







Comments are closed.