,केंद्र सरकार की असल बागडोर अम्बानी और अडाणी के हाथ – डॉ.चौलेश्वर

जांजगीर चांपा। हस्ताक्षर अभियान का लक्ष्य शीघ्र पूरा कराने कांग्रेस जनों से की गई अपील किसान हस्ताक्षर अभियान समीक्षा दौरे के अंतिम दिन 25 अक्टूबर को जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चन्द्राकर मुख्यालय जांजगीर, पामगढ़, अकलतरा, बलौदा और चाम्पा नगर पहुंचे। इस संबंध में कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी ने बताया कि केंद्र के कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक विधानसभा मे 25 हजार से अधिक संख्या में किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी का हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा दिया गया है। इस तारतम्य में सभी ब्लॉक और नगर निकायों स्तर के इकाइयों द्वारा जोर शोर से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान में जोन सेक्टर में नियुक्त प्रभारी गांव गांव जाकर कृषि बिल के विषय की विस्तार से जानकारी देकर मोदी सरकार के षड्यंत्र को बताया जा रहा है। किसान, छोटे व्यापारी व मजदूर परिवार इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी केवल सरकार के चेहरे के रूप में विराजमान हैं, किन्तु सरकार अम्बानी और अडाणी चला रहे हैं। निजीकरण के माध्यम से देश के सरकारी संस्थाओं और कब्जा करने के बाद अब इन उद्योगपतियों की नजर देश के अन्नदाता किसान और मजदूर परिवारों के ऊपर राज करने के मानसिकता से संसद में लोकतंत्र की हत्या कर कृषि बिल को कानून बनाया गया है। कांग्रेस के छाया सांसद रवि परसराम भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान और मजदूरों के हित की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, इस लड़ाई को हम हर स्तर पर लड़ेंगे और इस कुत्सित षडयंत्र को विफल करेंगे। दौरे में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने इस व्यापक आंदोलन किसानों और मजदूरों के लिए आर पार की लड़ाई की संज्ञा दी। दौरे में महारथी बघेल, उत्तम पाटले, कमल काका, किशोर साव, नरेश राठौर, जांजगीर ग्रामीण के ग्राम धनेली सरपंच श्रीमती राठौर, उमाकांत राठौर, भड़ेसर में सरपंच श्रीमती रामकुमारी यादव, दिनेश पाण्डेय, हेत यादव व ग्रामवासी, पामगढ़ में पूर्व प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रसाद साहू, प्रभारी रमेश पैगवार, अजय दिव्य, निलसिंह यादव, कल्याण सिंह बर्मन, अकलतरा के ग्राम पौना, तागा, किरारी, तिलई में जिला पंचायत सदस्य दिलेश्वर साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वाहिद खान, प्रशांत शर्मा, धनीराम यादव, श्याम खरे, रामशंकर सिंहसर्वा, सुरेश सिंह राज, फूल सिंह जगत, मनोज कश्यप, धनंजय नेताम, धन कुमार, शंकर लाल, सुरेश नेताम सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे। ततपश्चात कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चन्द्राकर विकासखंड बलौदा और चाम्पा नगर के लिए निकल गए।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!