World AIDS Day 2025 : बिलासपुर में रोजाना मिल रहे एड्स के मरीज, 10 साल में 5108 आए सामने

संभाग में एचआइवी/एड्स के बढ़ते मरीज की संख्या का आंकलन इसी से लगाया जा सकता है कि साल 2016 से 2025 तक जिले में 5108 एड्स मरीज मिल चुके हैं, हर दिन जिले में औसतन एक से दो नए मरीज की पहचान हो रही है। वहीं इस साल 30 नवंबर की स्थिति तक 11 महीने में 352 एड्स मरीज खोजे जा चुके हैं। एड्स मरीजों के आकड़ों का खुलासा सिम्स के एआरटी सेंटर से हो रहा है, जो इनके मरीजों को खोजने के साथ उन्हें दवाओं के माध्यम से नया जीवन देने का काम अनवरत कर रही है। जानकारों के अनुसार चिंता की बात यह है कि अब भी आधे मरीजों की पहचान नहीं हो पाई है।

क्यों मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस?
एक दिसंबर को पूरे विश्व में विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से बचाना है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इस प्रयासों के बाद भी यह जानलेवा बीमारी नियंत्रण से बाहर है।

क्या है एड्स?
एचआईवी यानि एड्स एक ऐसा वायरस है जो हमारी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देता है। इससे तरह तरह की बीमारियां लोगों को जल्द घेर लेती हैं। इसी अवस्था को एड्स कहते हैं।

5 हजार से ज्यादा पहुंची मरीजों की संख्या
सिम्स के एआरटी सेंटर में एड्स पीड़ितों का उपचार करने के साथ उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 2010 में सेंटर खुलने के बाद से लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। 2025 तक इनकी संख्या बढ़कर 5000 पार हो चुकी है।

इस संबंध में एआरटी सेंटर का कहना है कि एचआइवी/एड्स के मरीजों को खोजने और उनके उपचार का प्रयास जारी है। लेकिन अब भी लोगों का इस बारे में जागरूक न होना सबसे बड़ी समस्या है। एक छोटी से गलती भी इस जानलेवा बीमारी से ग्रसित कर देती है।

एआरटी सेंटर के मुताबिक अब भी आधे मरीजों की पहचान नहीं हो पाई है। स्थिति को देखकर साफ है कि शासन द्बारा महज एआरटी सेंटर खोल देना काफी नहीं है। मरीजों की पहचान करने के लिए व्यापक प्रयास करने की जरूरत है। इसके बाद भी उनकी काउंसिलिग कर उपचार किया जा सकेगा।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!