कोलकाता से नशीली कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल गिरफ्तार:

नशीली कफ सिरप तस्करी के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता एयरपोर्ट पर सोनभद्र पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी विदेश भागने की फिराक में था। उसके खिलाफ चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर में भी मामले दर्ज हैं।

सोनभद्र। नशीली कफ सिरप की तस्करी का मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल रविवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर सोनभद्र पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे दबोचकर ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया।

भोला प्रसाद जायसवाल वाराणसी के आदमपुरा, कायस्थ टोला का निवासी है। वह चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर में भी वांछित था। सोनभद्र पुलिस के अनुसार, आरोपी और उसका पुत्र शुभम जायसवाल उत्तर प्रदेश एवं झारखंड में नशीली कफ सिरप के बड़े कारोबार के मास्टरमाइंड हैं।

एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने बताया कि गिरफ्तारी एएसपी (मुख्यालय) और सीओ सिटी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। आरोपी को कोलकाता से पकड़ने की योजना महीनों पहले से बनायी गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि भोला प्रसाद विदेश भागने की तैयारी कर रहा है। टीम ने उसे एयरपोर्ट पर दबोचकर गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दायर कर दिया है, ताकि उसे सोनभद्र में चल रहे मामले में पेश किया जा सके।

पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि भोला प्रसाद जायसवाल और उसके पुत्र ने मेसर्स शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखंड) के जरिए बड़े पैमाने पर कफ सिरप की नकली बिलिंग की थी। इसके माध्यम से कई जिलों में दवा का वितरण किया गया। एसपी ने बताया कि SIT जांच में भदोही, चंदौली, वाराणसी और सोनभद्र में लगभग 25 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन का खुलासा हुआ। जांच में यह सामने आया कि अधिकांश फर्में अस्तित्व में ही नहीं थीं। पुलिस ने कई फर्जी बैंक खाते फ्रीज कराए।

सोनभद्र पुलिस ने 18 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों से कुल 1,19,675 शीशियां कफ सिरप बरामद की थीं। इसके अलावा, आरोपी बृजमोहन और शिवहरी की पहचान पर गाजियाबाद में चार ट्रकों से भारी मात्रा में कफ सिरप और 20 लाख रुपये नगद जब्त किए गए। एसपी ने बताया कि यह गिरफ्तारी न केवल सोनभद्र, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में कफ सिरप तस्करी के खिलाफ पुलिस की एक बड़ी सफलता है।

पुलिस ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड पूरी होने के बाद भोला प्रसाद जायसवाल को सोनभद्र में चल रहे कई मामलों में गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही उसके नेटवर्क की जाँच जारी है, ताकि अन्य संदिग्धों को भी पकड़कर पूरे तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।

  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!