कोरबा: स्टेशन पर दुर्घटना राहत वैन पर पेंट कर रहे दो कर्मचारी आए करंट की चपेट में, एक की मौत

 कोरबा में 24 तारीख को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक के यार्ड पर दुर्घटना राहत वैन पर चढ़कर पैंट कर रहे दो कर्मचारी ओएचई (ओव्हर हेड ईक्यूपमेंट) की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए थे। पेंट करने का काम लोकल पेटी ठेकेदार की ओर से कराया जा रहा था जिसमें रेलवे की एक बड़ी लापरवाही सामने थी। इस घटना में एक युवक की इलाज के दौरान भिलाई के निजी अस्पताल में मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत स्वस्थ है। हादसे के बाद आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया था।

रेलवे के सी एंड डब्ल्यू विभाग की ओर से राहत वैन को पेंट कराने का काम एक सप्ताह से चल रहा था। विभाग की ओर से लोकल पेटी ठेकेदार को दिया गया है। उक्त ठेकेदार ने स्टेशन के पास बस्ती में रहने वाले युवको को यह काम सौंपा था। बताया जा रहा हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सी एंड डब्ल्यू के इंचार्ज एसएसई (सीनियर सेक्शन इंजीनियर), आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों की मदद से  को जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था।ज

झुलसे मजदूर को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस तक की व्यवस्था नहीं हो पाई थी जबकि रेलवे अस्पताल में एक नई एम्बुलेंस उपलब्ध है। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर घायल मजदूर को रेलवे आरपीएफ के विभागीय वाहन में अस्पताल के लिए रवाना किया गया था घायल युवक का नाम श्याम चौहान था जिसकी उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है

बताया जा रहा है कि दुर्घटना राहत वैन में काम के दौरान उसे लाइन पर विद्युत प्रवाह बंद कर दिया जाता है लेकिन श्याम चौहान और उसकी सहयोगी प्रेमदास दोनों काम कर रहे थे और किसी ने अचानक विद्युत लाइन चालू कर दिया जिसकी चपेट में आने से दोनों घायल हो गए थे। श्याम चौहान की हालत गंभीर थी वही प्रेमदास को मामूली चोटे आई थी जो अभी स्वस्थ है ।श्याम चौहान की मौत इलाज के दौरान निजी अस्पताल में होना बताया जा रहा है। श्याम चौहान रेलवे स्टेशन के सामने कॉलोनी में रहता है जहां उसकी मां रतनबाई रेलवे कर्मचारी है, जहां पति की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति में काम कर रही है। चार भाइयों में श्याम दूसरे नंबर का था।

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!